पहले जहां गोलियो की तड़तड़ाहट सुनाई पड़ती थीं, आज वहां गूंजते हैं ,पर्यटकों के ठहाके, एसएसबी की स्थापना के बाद बही शान्ति की बयार।

0
279



Spread the love

वाल्मीकि नगर विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट…

वाल्मीकिनगर। एक दौर था जब इस क्षेत्र को मिनी चंबल के नाम से जाना जाता था। 90 के दशक में दस्यु गिरोह के अपराधियों का बोलबाला था और वो अपनी अलग ही सरकार चलाते थे, वीटीआर में उनका अपना अलग दरबार लगता था।
दस्यु सरगना भागड़ यादव,राधा यादव, रामचन्द्र मल्लाह, अलाउद्दीन मियां, चुम्मन यादव, राजेन्द्र चौधरी, किशोरी नुनीया, पत्थर चौहान, नेमा यादव जैसे कुख्यात अपराधियों का गिरोह था, जो इस क्षेत्र में अपहरण उद्योग चलाते थे। तत्कालीन सरकार की पहल पर बगहा को अपराधमुक्त करने के लिए 8 जनवरी 1996 को पुलिस जिला बनाया था। इसके बाद धीरे-धीरे यहां कुछ महीनों तक अपराध पर लगाम तो लगा लेकिन पूरी तरह नियंत्रण नहीं हो सका।


धीरे धीरे समय ने करवट बदली सशस्त्र सीमा बल की बटालियन का आगमन हुआ। 2005 के बाद लोगों ने चैन की सांस ली और रात को भी सड़कों पर बेफिक्र घूमने लगे। अपराध घटने लगा, दस्यु सरगना सरेंडर करने लगे। बासुदेव यादव, चुम्मन यादव, राधा यादव जैसे कुख्यात सरगनाओं ने सरकार के सामने सरेंडर किया। दस्यु के सफाया होने के बाद वीटीआर में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ती चली गयी। वैसे इलाके जो पर्यटकों की पहुंच से वर्षो दूर रहें , आज पर्यटकों से भरे हुए हैं। जिन इलाकों में जहां बंदूकें की आवाज सुनाई पड़ती थीं, आज वहां पर्यटकों के ठहाकों की गूंज सुनाई पड़ती है। पर्यटक बेखौफ होकर अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ इन इलाकों में भ्रमण कर रहे हैं।

घने जंगल होने के कारण दस्यु इस इलाके को
सेफ जोन मानते थे।

वन विभाग के कर्मी तो क्या शाम ढलते ही पुलिसकर्मी भी इलाके से गुजरने से परहेज करते थे। लेकिन आज हालात बदल गए हैं। वीटीआर के खूबसूरत नजारों का दीदार करने पर्यटक लाखो की संख्या में यहां आते हैं। घने जंगलों के बीच से होकर गुजरते समय सड़क के दोनों ओर जो जंगल की खूबसूरती दिखाई देती है उसे लोग नहीं भूल पाते हैं। जब कोई पर्यटक इस रास्ते से होकर गुजरता है, तो उसके रोमांच का ठिकाना नहीं रहता है।गंडक नदी का किनारा काफी रोमांचित करने वाला है। यहां की खूबसूरत वादियों में लोग खो जाते हैं। जब भी लोग यहां पहुंचते हैं, उन्हें यहां से जाने का मन नहीं करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here