




वाल्मीकिनगर से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट…
वन संरक्षक सह निदेशक के साथ डीएफओ रहे शामिल
वाल्मीकिनगर। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की सुंदरता का दीदार करने के लिए रविवार की शाम प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता व एडीजी आलोक राज वाल्मीकिनगर पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचने से पूर्व जंगल कैंप से लेकर वाल्मीकि नगर के मुख्य चौक चौराहों पर बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज के दिशा निर्देश पर सुरक्षा की चार्ट व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों के जंगल कैंप पहुंचने के बाद सीएफ डॉक्टर नेशा मणि के. डीएफओ पियूष बरनवाल, एसपी सुशांत कुमार सरोज डीएसपी कुमार देवेंद्र सहित अन्य अधिकारियों ने इको पार्क में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उसके बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक और एडीजी आलोक राज ने जंगल सफारी का आनंद उठाया। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से वन विभाग द्वारा पर्यटकों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता ने कहा कि वास्तव में वाल्मीकि नगर बिहार का कश्मीर है। यहां प्रतिदिन पर्यटन की बढ़ावा से यहां रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ती चली जा रही है।