मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लेना सौभाग्य की बात है -: पं0 भरत उपाध्याय

0
273



Spread the love

बगहा/मधुबनी। पूर्व प्राचार्य पं० भरत उपाध्याय ने आज विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए कहा कि पूर्वजों के आशीर्वाद से जब सौभाग्य जगता है तो घर में मंगलमय वातावरण बनता है और मांगलिक कार्य सकुशल संपन्न होता है। प्रायः हर घर में मांगलिक गीतों के माध्यम से देवी देवताओं सहित पूर्वजों को याद किया जाता है। महीनों तक घर का वातावरण मंगलमय बना रहता है। मुंडन,उपनयन एवं वैवाहिक संस्कारों से भारतीय संस्कृति समृद्धशाली होती है। इस अवसर पर सर्वश्री भूपनारायण सिंह,उदय प्रताप सिंह,मदन सिंह, अरविंद सिंह, यशवंत प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, नीरज सिंह आदि श्रेष्ठजन गुरु जी के साथ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here