सड़क दुर्घटना में ग्राम कचहरी सचिव की हुई मौत।

0
771



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट…

बिहार/बाँका। खेसर पंचायत अंतर्गत खेसर फुल्लीडुमर मुख्य सड़क गादी राता के आसपास फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के पथडढा गांव निवासी रवि रंजन सिंह चंद्रवंशी के पुत्र रवि कुमार का 8 जनवरी को दो मोटरसाइकिल के टक्कर में दुर्घटना हो गया था। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर ले जाया गया। जख्मी रविकुमार को चिकित्सक द्बारा प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज हेतु मायागंज भागलपुर भेज दिया गया। मायागंज के भी चिकित्सक के द्बारा सर में काफी जख्मी देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। परीजनो द्बारा रवि कुमार को पटना के बुधविहार प्राईवेट अस्पताल में ईलाज चल रहा था। जहां ईलाज के दौरान रवि कुमार की मौत शुक्रवार को हो गया। इधर मृत्यु की खबर सुनते ही पत्नी पुनम देवी पिता रविरंजन सिंह एवं पांच पुत्री साक्षी कुमारी उम्र 14 बर्ष सृष्टि कुमारी उम्र 12 बर्ष परी सोनम उर्म 10 बर्ष आदीती कुमारी उर्म 06 बर्ष रीसीका भारती उर्म 02 के साथ अन्य भाई बहनों के अलावे रिसतेदारो शुभचिंतकों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। जानकारी हो की रवि कुमार पथडडा पंचायत में ग्राम कचहरी में सचिव पद पर कार्यरत थे। इनके मृत्यु हो जाने से परीवार के उपर बड़ी बोझ आ गया है। फिलहाल ये खेसर थाना क्षेत्र पुरानी राता गांव अपने ससुराल में ही बस गये थे। इधर ससुराल पक्ष को भी जब घटना की जानकारी मिली तो ससुराल पक्ष पर भी ग़म का पहाड़ फुट पड़ा है। इस संबंध में खेसर थाना अध्यक्ष बलवीर विलक्षण द्वारा बताया गया है कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। न किसी प्रकार का लिखीत सुचना दिया गया है। लिखीत सुचना देने पर जांचों उपरांत कार्रवाई सुनिश्चित की जायगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here