




सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट…
बिहार/बाँका। फुल्लीडुमर सीमा क्षेत्र प्रखंड शंभूगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत वारसाबाद के मुखिया प्रिंयका भास्कर के द्बारा मनरेगा विभाग से तलाब में ही खेल मैदान बनाये जाने को लेकर फुल्लीडुमर सीमा क्षेत्र के कुमार पुर गांव के दर्जनों किसानों द्बारा विरोध जताते हुए जिलाधिकारी बांका अंशुल कुमार को लिखित आवेदन देकर रोक लगाने को लेकर गुहार लगाई गयी है इस संबंध में कुमार पुर गांव के सुनील चौधरी कुमोद चौधरी मुरली मनोहर चौधरी अजीत कुमार चौधरी सुलझ कुमार आदी अन्य लोगों ने बताया की इस सरकारी तलाब से कुमार पुर के सैकड़ों किसानों का सिंचाई होता है।
अगर इस तलाब में खेल मैदान बना दि या जाता है तो हम किसानों के सामने सिंचाई को लेकर विकट स्थिति उत्पन्न हो जायगी और हम किसानों का सिंचाई के अभाव में सैकड़ों एकड़ जमीन परती रह जायगी इस संबंध में जब शंभूगंज प्रखंड के प्रोग्राम पदाधिकारी अजय कुमार से जानकारी ली गई तो बताया गया की मुखिया प्रियंका भास्कर द्बार सरकारी तलाब में अगर खेल मैदान का कार्य कर रही होगी तो सोमवार को स्थल निरीक्षण कर किसाने के हित की बात को नजर अंदाज नहीं की जायगी इस संबंध में पि ओ शंभूगंज अजय कुमार को भी आवेदन का एक प्रती उपलब्ध कल दी गयी है।