भुमि विवाद मामलों को लेकर थाना में लगा जानता दरबार।

0
390



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट…

बिहार/बाँका। खेसर थाना एवं फुल्लीडुमर थाना परीसर में दोनों थानाध्यक्ष के उपस्थित में अंचल अधिकारी मनोज कुमार के द्बार अलग अलग समय में भुमी विवाद मामलों को लेकर सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों के काग जातों को पढ़ समझ कर विवादित मामलों को सुलझाने का प्रयास किया गया। लेकीन दोनों पक्ष अपने बातों पर अड़ीग रहने से सक्षम न्यायालय बांका भेज देने की बात बताई गयी। अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया की खेसर थाना क्षेत्र मैदान गांव निवासी प्रथम पक्ष महेश प्रसाद यादव पिता स्वर्गीय उचित प्रसाद यादव द्बारा विगत 20 साल पूर्व बने ग्रामिण पी सी सी सडक को तोडते हुए अपना निजी कार्य करना चाह रहे थे। इसी के विरुद्ध दुतिय पक्ष के परमा नंद यादव व सुमन यादव पिता डोमन यादव साकीन मैदान थाना खेसर जिला बांका द्बारा अंचल अधिकारी मनोज कुमार एवं खेसर थाना अध्यक्ष को एक लिखीत आवेदन गांव के दर्जनो लोगों के हस्ताक्षर से देते हुए शीघ्र रोक लगाने की गुहार लगाई। अंचल अधिकारी मनोज कुमार दोनों पक्षों के सहमती से मामला को सुलझाने का प्रयास किया गया। लेकीन एक पक्ष महेश प्रसाद यादव बात को नहीं मान रहे थे।लाचार बस मामला को सक्षम न्यायालय बांका भेज दिया गया। वहीं सुमन कुमार भगत बनाम सुरेश यादव के मामला में दुतिय पक्ष सुरेश यादव जानता दरबार में उपस्थित नहीं होने से दोनों पक्षों को अगले शनिवार को जनता दरबार में उपस्थित होने को कहा गया। वहीं संजय भगत बनाम उदय शर्म के मामला की सुनवाई के दौरान मामले 4 कट्ठा जमीन को लेकर था। दोनों पक्षों को अगले शनिवार को को जनता दरबार में पुनः हाजीर होने की बात कही गई। फुल्लीडुमर थाना में एक मामला की सुनवाई की गयी जिसका निष्पादन दोनों पक्षों के राय से कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here