प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का सीओ व थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण।

0
547



Spread the love

बगहा।  दीपावली व छठ पूजा को लेकर जहा बाजारों में रौनक बढ़ गयी है। वही छठ घाटों पर सुविधा व सुरक्षा की दृष्टि से प्रसासन भी सक्रिय है। छठ घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को ठकराहा सीओ सुमित राज व थानाध्यक्ष जयनारायण राम ने प्रखंड क्षेत्र के ठकराहा के परसौना, बेलवारी पट्टी,भतहवा कोइरपट्टी,सिसवनिया, भुआलपट्टी, मोतीपुर, नवकाटोला,सहित मलाही टोला छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर जायजा लिया जा रहा है। मलाहिटोला में छठ पूजा स्थल मलाही टोला पुल के पास था। जो नए पुल के एप्रोच पथ बनने से ढक गया था। यह देख आगामी छठ व्रत को देखते हुए छठ व्रतियों के साथ कोइरपट्टी मुखिया रूपेश चौधरी व अन्य प्रतिनिधियों को चिंता बढ़ गयी थी। प्रतिनिधियों व व्रतियों ने एक आवेदन देकर छठ घाट के लिये प्रशासन से भूमि चिन्हित करने की अर्जी लगायी थी।

इस समस्या को देखते हुए व्रतियों के सुविधानुसार मलहिटोला पुल के बगल में ही एक सरकारी भूखण्ड पर इस वर्ष छठ पूजा करने की अनुमति दी गयी। वही मुखिया रूपेश चौधरी ने बताया कि स्थल चिन्हित होने के बाद ग्रमीणों के मदद से तत्काल उसकी साफ सफाई का कार्य सुरु कर दिया गया है। इस वर्ष छठ व्रती छठ प्रतिमा का पक्का निर्माण नही करेंगी , मिट्टी से ही छठ प्रतिमा(सिरसोता) बना कर पूजन अर्चना करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here