




सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट…
बिहार/बांका। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी के द्वारा गुरुवार को बांका जिले के फूली डूमर अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव के द्वारा दाखिल खारिज अभियान बसेरा परिमार्जन आधार सीडी आधार से लिंक जमाबंदी राजस्व असुली पोर्टल पर लोड भूमि समाधान आदि अन्य प्रकार की भूमि से संबंधित निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी मनोज कुमार अंचल के प्रभारी प्रधान लिपि केदार यादव राजस्व कर्मचारी एवं अंचल कार्यालय में प्रस्थापित आंचल कर्मियों से जानकारी ली गई इस मौके पर कई पंचायत के मुखिया से भी राजस्व से संबंधित क्षेत्रीय समस्याओं से भी संयुक्त सचिव अवगत हुए इस मौके पर उपस्थित अंचल अधिकारी मनोज कुमार प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष एवं कैथा पंचायत के मुखिया चंदन कुमार मुखिया संघ के उपाध्यक्ष एवं तेलिया पहाड़ पंचायत के मुखिया विनय कुमार सिंह उपस्थित संयुक्त सचिव के द्वारा बताया गया कि सरकार के द्वारा नीति निर्धारण तय किया गया है।
अंचल कार्यालय में चल रहे राजस्व से संबंधित कार्यों का जांच प्रतिवेदन सरकार को उपलब्ध कराना है इस संबंध में इन्होंने यह भी बताया कि परिमार्जन जमाबंदी मोटेसन आदि अन्य प्रकार के जांच से संबंधित किसानों को मार रहियतों को इस ऑनलाइन से संबंधित समय सीमा के अंतर्गत लाभ मिल रहा है कि नहीं रैयत को परेशानी तो नहीं है अगर ऐसी समस्या है तो रैयत स्पष्ट जानकारी दें एवं जनप्रतिनिधि से भी इस संबंध में जानकारी संयुक्त सचिव के द्वारा लिया गया आगे उन्होंने कहा अगर कार्यालय कार्यालय के कर्मी एवं पदाधिकारी में त्रुटि होगी तो निश्चित तौर पर इस पर कार्यवाही की जाएगी।
संयुक्त सचिव राजस्व भूमि सुधार चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी को आते ही अंचल अधिकारी मनोज कुमार द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।