



बगहा। बगहा एक प्रखंड के चौतरवा कोर्ट माई स्थान परिसर में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ के जिला अध्यक्ष सतेंद्रधर दुबे जिला संगठन मंत्री गयासुद्दीन तथा संघ के कई सदस्यों के साथ मिलकर बिहार सरकार के खाद आपूर्ति मंत्रालय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के महामंत्री वरुण कुमार सिंह के दिशा निर्देश के आह्वान पर पूरे बिहार के जनवितरण प्रणाली दुकानदार हड़ताल पर है जिसमे बगहा अनुमंडल के डीलर भी हड़ताल पर है। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य स्तरीय डीलर संघ की सर्वसम्मति से पास कर पारित किया गया है कि 2023 के एक जनवरी से 9 जनवरी तक खाद्य सामग्री का वितरण नहीं किया जाएगा, वही दिसंबर 2022 के N F S A का पैसा यथा शीघ्र वापस किया जाय, 2020 का मार्जिन मनी तथा नवंबर 2021 तक का मार्जिन मनी वापस किया जाय। प्रदर्शन में मदन मोहन प्रसाद, हेमराज प्रसाद, मिथलेश प्रसाद, मैनुदिन अंसारी, सतेंद्र प्रसाद केशरी, सुजीत प्रसाद, पासपत पांडेय, राजेन्द्र राम, मुस्तुफा मियां, मनिब दास, उमेश प्रसाद जयसवाल, मिथलेश चौधरी, बजरंग साह, रामजी प्रसाद केशरी, सतेंद्रधर दुबे सहित दो दर्जन से अधिक डीलर मौजूद रहे।










