सीओ ने अंचल कर्मियों के साथ की साप्ताहिक बैठक , दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

0
871

Spread the love

बेतिया/मझौलिया। |राजू शर्मा| मझौलिया अंचलाधिकारी राजीव रंजन द्वारा साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अंचल कर्मी और राजस्व कर्मचारीयों के कार्यों की समीक्षा करते हुए चेताया गया कि कार्य निर्वहन में लापरवाही और लेट लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दाखिल खारिज , जमीन नापी , परिमार्जन ,परिमार्जन प्लस ,एल पी सी सहित अन्य आवेदनो पर जल्द से जल्द कागजातों का अवलोकन करते हुए निपटारा करने का प्रयास करें। अन्यथा शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
इस अवसर पर अंचल निरीक्षक रघुनाथ चौधरी , प्रधान लिपिक अभय कुमार ,रवि कुमार , विकास कुमार ,अंकित कुमार ,आशीष झा , राहुल कुमार ,अमित कुमार , अजय कुमार , विवेक कुमार आदि अंचल कर्मी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here