चौबरिया गांव में लगी भीषण आग, आधा दर्जन घर समेत दो बकरी जलकर हुई राख। मुखिया प्रतिनिधि ने राहत सामग्री का किया वितरण।

0
666



Spread the love

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड अंतर्गत लगुनाहा चौतरवा पंचायत के चौबरिया वार्ड नम्बर 16 की है। जहाँ अचानक हुई आगलगी की घटना में आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया है। तथा दो बकरी समेत लाखों की क्षति हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही को दिया, मुखिया प्रतिनिधि ने चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार को सूचना दी। थाना में अग्निशमन वाहन उपलब्ध नही होने पर तुरंत थानाध्यक्ष ने बथवरिया थानाध्यक्ष कामेश कुमार को सूचना दिए सूचना मिलते ही बथवरिया से अग्निशमन वाहन को घटनास्थल पर भेज दिया, अग्निशमन टीम व स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही ने बताया कि अग्निपीड़ितो में उषा देवी पति महेंद्र राम, कौशल्या देवी पति राजेश राम, चिरई देवी पति राजकुमार राम, मुसमात बेचनी देवी पति स्व0 रामचंद्र राम, रानी देवी पति राधा राम, कृष्णावती देवी पति सुकदेव राम का घर जलकर राख हो गया है साथ ही आगलगी में दो बकरी भी जल कर मर गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि नल जल की पानी टंकी समेत सभी उपकरण भी जलकर राख हो गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि महेंद्र राम की पुत्री की शादी 2 जुलाई 2024 को है। स्थानीय राजभूषण कुमार, छोटन कुमार, मुसमात बेचनी देवी ने बताया कि मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही द्वारा 6 अग्निपीड़ितो को तत्काल राहत सामग्री का वितरण किया गया है। जिसमे चावल, आटा, दाल, तेल, आलू, प्याज, चूड़ा, गुड़, भुजा, विस्कीट, प्लेट, ग्लास, गंजी, साड़ी, तौली, लुंगी, नमक, समेत खाने की सभी सामग्री को वितरण किया गया है। उक्त लोगों ने बताया कि मुखिया प्रतिनिधि ने सभी अग्निपीड़ितो को सरकारी सहायता के अलावा अपने अस्तर से भी हर संभव मदद करने का भरोषा दिलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here