आगलगी कि घटना में चार घर जलकर राख।

0
1210

Spread the love

बगहा। बगहा एक प्रखंड अंतर्गत बसवरिया पंचायत के करजनीया वार्ड संख्या 03 में रविवार को करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आगलगी की घटना में 4 घर जलकर राख हो गया है। घटना की जानकारी बसवरिया पंचायत के मुखिया रौशन कुमार तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया कि आगलगी की घटना में 4 घर जलकर राख हो गया है। जिसमे तीन मवेसी जख्मी हो गए है जबकि एक बकरी की मौत हो गई है। मुखिया ने बताया कि सुकई चौधरी, लोरिक चौधरी, घुघली चौधरी, पुंदेव चौधरी, चारो पिता स्व0 विन्देश्वरी चौधरी है। सभी अग्निपीड़ितो का धान, गेहू, कपड़ा, गहना सहित तीन मवेसी, बकरी, समेत लाखों का नुकसान हुआ है। मुखिया ने बताया कि आगलगी की सूचना मिलते ही चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार व बथवरिया थानाध्यक्ष कामेश कुमार को घटना की सूचना दी गई सूचना मिलते ही दोनों थाना से दो अग्निशमन को भेजा गया। वही अग्निशमन की टीम मौक़े पर पहुँच गई। अग्निशमन टीम के साथ ग्रामीणों ने काफी मुसक्क्त किया जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर पहुँचे उप मुखिया नंदकिशोर यादव ने अग्निपीड़ितो से मिलकर हाल जाना। मुखिया रौशन कुमार तिवारी ने चारों अग्निपीड़ितो को पंचायत अस्तर से लाभ दिलाने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here