वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव ,बैठनिया भानाचक पंचायत का है मामला।

0
844



Spread the love

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट..

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड प्रमुख के ऊपर अविश्वास प्रस्ताव के बाद पंचायत में उप मुखिया को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में बैठनिया भानाचक पंचायत के उप मुखिया कृष्णा महतो के खिलाफ निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य गोलबंद हो गए तथा उनके खिलाफ वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। वार्ड सदस्यों ने पंचायत की मुखिया आशा देवी को विश्वास पत्र देकर कहा है कि उप मुखिया विकास कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं ।

उनके द्वारा वार्ड सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है। तथा भेदभाव किया जाता है। अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों में संतोष कुमार तिवारी, गीता देवी, शिला देवी, मालती देवी, गुड्डी कुमारी, अखलेश देवी, सुनीता देवी, तेतरी देवी, निर्मला देवी, बबिता देवी वार्ड सदस्य शामिल है। मुखिया आशा देवी ने बताया कि दिए गए अविश्वास पत्र के आलोक में तिथि निर्धारित कर बहस कराई जाएगी। उप मुखिया कृष्णा महतो ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित है। पंचायत विकास में वे बराबर रुचि लेते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here