

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट
बिहार/बांका। खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंजलागढी गांव में विधुत सब स्टेशन साहेब गंज के विधुत विभाग के कनिय अभियंता विकास रंजन के द्वारा अपने विभागीय वरिष्ठ अधिकारी के आदेश पर मानव वल के साथ विधुत चैरी के खिलाफ एक जांच दल गठित करते हुए संगठन छापामारी अभियान चलाया गया इस छापामारी अभियान में कुंजलागढी गांव में तीन व्यक्तियों के घर पर छापामारी में विधुत चोरी करते हुए रामाधीन पंडित पिता नारों पंडित साकीन कुंजलागढि थाना खेसर जिला बांका 16898.00,पारो देवी पति विनय पंडित पर 10813.00, वहीं राजेश कुमार पंडित पिता माधवेन्द्र पंडित पर 20728.00 रुपये के विरुद्ध भारतीय विधुत अधिनियम 2003 की धारा 135 एंव अन्य सुसंगत धाराओं के तहत खेसर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर एंव आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने को लेकर लिखित आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई गयी है । वहीं इस संबंध में खेसर थाना अध्यक्ष सुप्रिया कुमारी से जानकारी लेने पर बताया कि विधुत विभाग के कनिय अभियंता विकास रंजन के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिक दर्ज कर दीया गया है ।आगे की प्रक्रिया करने को लेकर पुलिस भीड़ गयी है ।










