फुल्लीडुमर खेल मैदान में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सामाजिक परिवर्तन को लेकर एक बैठक आयोजित।

0
45

Spread the love

बिहार/बांका। प्रखंड मुख्यालय प्लस टू उच्च विद्यालय बाला देव ईटहरी के खेल मैदान में आज सोमवार को भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार के अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिले के सभी प्रखंडों के भीम आर्मी के संगठन के साथी उपस्थित थे। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमर ज्योति प्रदेश महासचिव मनोज प्रधान प्रदेश कोषा अध्यक्ष अरविंद कुमार प्रदेश महासचिव नरेंद्र प्रसाद प्रदेश सचिव सिंटू कुमार संगठन के साथी बेलहर प्रखंड के दशरथ ठाकुर भी मौजूद थे। इसके अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता गण बैठक में उपस्थित थे बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमर ज्योति ने कहा कि आज पूरे प्रदेश स्तर पर वर्तमान सरकार के द्वारा सिर्फ विकास की ढिन्होरा पीट रही है जबकि बेरोजगारों को रोजगार और नौकरी देने की कोई चर्चा सरकार नहीं कर रही है राज्य से मजदूर पलायन हो रहे हैं। मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रही है। राज्य के हर जिले से नौजवान रोजगार अपनी बूढ़े मां बाप एवं अपनी जवान पत्नी को छोड़ रोजी रोजगार को लेकर गांव गांव छोड़ पलायन कर रहे हैं इस और सरकार की कोई ध्यान नहीं है महंगाई चरण सीमा पर है, पंचायत से लेकर प्रखंड एवं राज्य स्तर पर तमाम विभागों में भ्रष्टाचार चरण सीमा पर है भीम आर्मी के जवानों के संगठन के माध्यम से आज इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है वही इस सभा को संगठन के जिला अध्यक्ष सूरज कुमार के अलावे अन्य साथियों ने भी सभा को संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here