जर्जर ट्रांसफार्मर को बदलने की उठी मांग।

0
36

Spread the love

बगहा। बगहा एक प्रखंड अंतर्गत मेंहूडा पंचायत नुनिया टोला विशम्भरापुर गांव के वार्ड नंबर 7 में बुधवार की सुबह अचानक बिजली का ट्रांसफार्मर तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। जिसको लेकर गाव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण बाल्मीकि चौधरी दशरथ यादव उपेन्द्र ठाकुर जनार्दन चौधरी बालदेव यादव सुरुज चौधरी आदि ने का कहना है कि तीन दिनों से हमलोग लालटेन युग में चल रहे है। जिसके कारण मोबाइल चार्ज नहीं हो रही है एवं टॉर्च भी चार्ज नहीं हो रही है। और तो और इस कड़ाके की धूप एवं उमस में रात दिन परेशान हो रहे हैं। कड़ाके की गर्मी में हाथ के पंखा में जी रहें हैं दिन तो पेड़ के नीचे कट जा रही है। उमस भरी रात्रि काफ़ी परेशान हो रहे है। बिजली मिस्त्री एवं अन्य कर्मी को बुलाया गया लेकिन कोई नहीं सुन रहे हैं। लोगो ने बताया की अब थक हार कर बिजली एसडीओ से मुलाकात करने बगहा गए थे लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हुई हैं। कुम्हिया ग्रिड के जेई संतोष कुमार ने बताया कि मुझे जानकारी प्राप्त नहीं है। जानकारी प्राप्त कर जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर जांच कर लगाने की प्रक्रिया की जाएगी। फिलहाल स्थानीय बिजली मिस्त्री के प्रयास से बिजली आपूर्ति चालू कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here