

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट
बिहार/बांका। मुख्य सचिव विहार के आदेश के आलोक में प्रखंड मुख्यालय में 17 एवं 18 जून 26 को सहयोग -सह- जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है । सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के आलोक में 25 मर्ई /26 से सभी पंचायतों एवं नगर निकायों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है ।जिसका पालन प्रखंड के पदाधिकारियों के द्वारा किया भी जा रहा है।साथ ही पंचायतो में शिविर लगाया भी जा रहा है ।इसके अतिरिक्त भी केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का का लाभ लाभार्थियों तक सुनिश्चित रुप से पहुंचाने के उद्देश्य से प्रखंड मुख्यालय में भी 17 एवं 18 जून 26 को प्रखंड में सहयोग सह जन कल्याण शिविर का भी आयोजन किया जाना है ।इस शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख्य लाभार्थिपरक योजनाओं के अंतर्गत आवेदन देते हुए निष्पादन करना है ।इस बात की जानकारी प्रखंड के बि डी ओ अमीत प्रताप सिंह के द्वारा देते हुए बताया गया है कि शिविर में सम्मिलित की जानेवाली प्रमुख्य योजनाएं निम्ननिखित प्रकार से है। आयुष्मान भारत योजना , आयुष्मान वाय वंदना कार्ड योजना 70 +, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना , पीएम प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ,लखपति दी थी योजना, पी एम स्व निधी योजना, भी बी जी राम जी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना , मुख्य मंत्री कल्याण उत्थान एंव छात्रवृत्ति योजना , मुख्य मंत्री उधमी योजना , मुख्य मंत्री परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजना,बी ओ सी डब्लू निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना ,इसके अलावे भी एन योजनाएं लाभार्थियों तक पहुंचाने का सख्त निर्देश जारी किया गया है। इन सारी योजनाएं लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने को लेकर 14 जून को प्रचार प्रसार कराने को लेकर निर्देश भी दिया गया है साथ ही इस शिविर में जिला के द्वारा निर्धारित पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।










