बगहा में बिजली की लगातार कटौती और लो वोल्टेज से उपभोक्ताओं में आक्रोश, भीषण गर्मी में बिजली संकट बना मुसीबत।

0
74

Spread the love

बगहा। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि दिन और रात में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं लो वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि कई इलाकों में घंटों बिजली गायब रहती है, जबकि बिजली आने पर भी वोल्टेज इतना कम रहता है कि आवश्यक उपकरण चलाना मुश्किल हो जाता है। गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से अविलंब बिजली आपूर्ति में सुधार करने तथा लो वोल्टेज की समस्या दूर करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।वही इस संदर्भ में विधुत कार्यपालक अभियंता बगहा आलोक अमृतांशु ने बताया कि गर्मी में बिजली की अधिक उपयोग के कारण कभी कभी लो वोल्टेज की असमस्या उत्पन्न हो रही है जबकि विधुत कटौती बीते दो दिनों में आग लगने तथा फॉल्ट के कारण हुआ है, इसकी समाधान के लिए क्षेत्र में लगातार मानव बल को बढ़ाया गया है और काम चल रहा है।उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जब बगहा में ट्रांसमिशन ग्रिड बन जायेगा तो हमेशा के लिए इन सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here