

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड अंतर्गत पंचायत राज बसवरिया पंचायत भवन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक सफल पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यपालक मंजीत कुमार पंचायत के मुखिया रौशन कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मौके पर पंचायत सचिव मोहम्मद वासिद, रोजगार सेवक प्रेमनाथ कुमार, नंदकिशोर यादव अजय यादव समस्त सफाई कर्मी एवं ग्रामीण जनता गण उपस्थित थे। पंचायत के मुखिया रौशन कुमार तिवारी ने कहा कि हर पेड़ हमारे पर्यावरण का रक्षक है और स्थानीय स्तर पर हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

कि वह पेड़ों की संख्या बढ़ाए और उनकी सुरक्षा करे। उन्होंने पौधा रोपण के साथ-साथ कटते-फूटते पेड़ों की रोकथाम और जल संरक्षण पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण के बाद नई रोपाई की देखभाल और पानी देने की समय-सारिणी तय की गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे लगाए गए पेड़ों की नियमित रूप से देखभाल करेंगे।










