

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट
बिहार/बांका, प्रखंड के मुख्य बाजार फूली डूमर बरसों पूर्व से अतिक्रमण का शिकार हो जाने के कारण आने जाने वाले राहगीरों को एवं वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है जहां एक तरफ मुख्य सड़क को वेबसाइक वर्गों के द्वारा अतिक्रमण करके रखा है वहीं सड़क किनारे बने नाले कचरे से भर जाने के कारण बरसात का पानी समुचित रूप से निकास नहीं होने के कारण सभी दुकानदारों के दुकान में पानी प्रवेश कर जाते हैं जिस दुकान में रखे सारे सामान पानी से भींझ जाते हैं नतीजा यह हुआ कि कुछ देर के लिए बाजार के व्यवसाईयों के द्वारा रोड जाम कर दिया गया जाम की खबर सन थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार डलवाल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे वहीं इसकी खबर अंचल अधिकारी मनोज कुमार को भी मिलने पर अंचल अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर जाम को हटाया गया वहीं व्यवसाईयों का कहना था कि नाला जाम हो जाने से बरसात का पानी हम व्यवसाईयों के दुकान में प्रवेश कर जाते हैं जिससे हम लोगों को लाखों की क्षति सहना पड़ता है व्यवसाईयों ने अंचल अधिकारी से अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर गुहार लगाई वहीं नाला जाम को भी साफ सफाई करने को भी लेकर अंचल अधिकारी से गुहार लगाई गई इस दौरान उपस्थित व्यवसाईयों को अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष ने सामूहिक आवेदन लिखित देने को कहा है ।

इस संबंध में अंचल अधिकारी मनोज कुमार से जानकारी लेने पर बताया कि एक सप्ताह के अंतर्गत फुल्लीडुमर बाजार का अंचल अमीन से मापी कराते हुए शीघ्र अतिक्रमण कार्यों से मुक्त कराया जाएगा एवं सड़क किनारे बने पक्की नाल जो कचरे से भरे हुए हैं उसे भी संबंधित विभाग के द्वारा इसे साफ सफाई कराकर जल निकासी की सुविधा कराई जाएगी ताकि बाजार के व्यवसाईयों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार से जानकारी लेने पर बताया कि बिना सूचना के अगर कोई भी व्यक्ति आवागमन बाधित करेगा रोड को अतिक्रमण कर जाम करेगी तो निश्चित तौर पर कानून अपना काम करेगी।










