ठकराहा प्रखंड में डिग्री कॉलेज को लेकर फूटा जनाक्रोश, प्रखंड मुख्यालय के समीप कॉलेज निर्माण की मांग।

0
14

Spread the love

हरपुर पंचायत में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के विरोध में एकदिवसीय धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

ठकराहा से विकाश तिवारी की रिपोर्ट 

बगहा/ठकराहा। ठकराहा प्रखंड के हरपुर पंचायत में डिग्री कॉलेज प्रस्तावित किए जाने के विरोध में गंडक के दक्षिण दिशा स्थित पांच पंचायतों के लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। संघर्ष समिति, जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों एवं आम लोगों के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड परिसर में एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना का आयोजन किया गया। धरना के बाद उपस्थित लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रखंड मुख्यालय अथवा उसके आसपास डिग्री कॉलेज निर्माण कराने की मांग की।धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हरपुर पंचायत प्रखंड मुख्यालय से काफी दूर स्थित है तथा वहां तक पहुंचने के लिए समुचित आवागमन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अन्य पंचायतों के छात्रों एवं आम लोगों को वहां आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

लोगों ने बताया कि हरपुर पंचायत की जनसंख्या लगभग 1400 से 1500 के बीच है, जबकि गंडक के दक्षिण दिशा के पांच पंचायतों की आबादी लाखों में है। इसके बावजूद वहां डिग्री कॉलेज प्रस्तावित करना छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है।वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने मनमाने ढंग से हरपुर पंचायत में डिग्री कॉलेज प्रस्तावित किया तथा पंचायत समिति की बैठक में भी इस विषय पर उचित चर्चा नहीं की गई। लोगों ने सवाल उठाया कि जब सरकार की योजनाएं जनता की सुविधा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए होती हैं, तब छात्रों की समस्याओं की अनदेखी क्यों की जा रही है।धरना के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही प्रखंड मुख्यालय अथवा उसके आसपास डिग्री कॉलेज निर्माण की घोषणा नहीं की गई, तो यह आंदोलन आगे उग्र रूप धारण करेगा।

साथ ही इस संबंध में विधायक, सांसद एवं शिक्षा मंत्री को भी पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है।धरना कार्यक्रम में डॉ अरुण तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी,रमेश कुशवाहा,अर्थराज यादव, डॉ हरिदेव प्रसाद, निजामुद्दीन अली, विजय चौधरी, जंगबहादुर कुश, मनीष तिवारी ‘नेता जी’, चंद्रमा शर्मा, श्री प्रकाश साह, शांतनु सिंह, सुरेश तिवारी, मोतीलाल राम, बब्बन माली, सुनील गोंड, रामाधार तिवारी, शैन चौधरी, रमेश चौबे, सुरेंद्र सिंह पटेल, श्रीनेत गद्दी, साधु यादव, श्रीकांत यादव, डॉ मनोज गुप्ता, पत्रकार विकास तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here