शादी से दो दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों में मचा कोहराम।

0
68

Spread the love

सिलाई के लिए घर से निकली 18 वर्षीय युवती का नहीं लगा सुराग, मां ने थाना में दिया आवेदन।

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा वार्ड संख्या-01 से एक 18 वर्षीय युवती के अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजनों में चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है। युवती की शादी 14 मई को तय थी, लेकिन शादी से ठीक दो दिन पहले उसके गायब हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लड़की की मां ने वाल्मीकिनगर थाना में आवेदन देकर बताया है कि उनकी पुत्री उम्र लगभग 18 वर्ष, दिनांक 12 मई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे सिलाई हेतु कपड़ा लेकर हवाई अड्डा चौक गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजनों ने गांव, आसपास के क्षेत्रों तथा रिश्तेदारों के यहां मोबाइल के माध्यम से जानकारी जुटाई, लेकिन युवती का कहीं कोई पता नहीं चल सका। मां ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को किसी ने बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ कहीं ले गया है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवती की शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। वाल्मीकिनगर थाना पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है तथा युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here