

सुधीर कुमार सिंह कि रिपोर्ट
बिहार/बांका। फुल्लीडुमर थाना के पुलिस द्वारा बुधवार के सुबह गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गनौरा मोड़ के समीप एक शराब कारोबारी को 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ शराब को जप्त करते हुए कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने जानकारी देते हुई बताया कि उक्त शराब कारोबारी अपना गांव दूध घटिया से 20 लीटर देसी महुआ शराब सफेद पॉलिथीन में एक एक लिटर बांधकर बोरा में भर कर अपने बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 51 / 8369 पर ले जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिलते ही उसे पुलिस बल के सहयोग से शराब के साथ शराब सहित मोटरसाइकिल को भी जप्त करते हुए शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना पर लाने पर पूछताछ के दौरान अपना नाम शराब कारोबारी ने विकास कुमार उर्फ देवानंद सोरेन पिता लड्डू सोरेन साकिन दूध घटिया थाना फुली डूमर जिला बांका बताया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त कारोबारी पर मध्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज करते आगे की कार्यवाही करने को लेकर जा रही है।










