

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत केंदुआर के डोमोडीह हरिजन टोला केंद्र संख्या 71 में पेयजल की समस्या कई माह पूर्व से बनी हुई है। केंद्र की सेविका रीना कुमारी से जानकारी लेने पर बताया कि केंद्र भवन के छत पर पानी टंकी लगा हुआ है नीचे एचडी के द्वारा लगे चापानल बरसों से खराब पड़ा हुआ है। इसकी सूचना बाल विकास परियोजना पदाधिकारी फुली डूमर चंदन कुमार एवं संबंधित पर्यवेक्षिका को देने का कार्य लिखित एवं मौखिक रूप में किया गया है इसके साथ ही पी एच ई डी प्रखंड से संबंधित कनीय। अभियंता को भी खराब चापाकल के संबंध में सूचना देने का कार्य किया गया है। बावजूद कई मां बीत जाने के बाद भी आज तक इस केंद्र में खराब पड़े चापानला मरम्मत नहीं हो पाने के कारण केंद्र के बच्चों को पानी पिलाना एवं मध्यान भोजन बनाने को लेकर काफी समस्या बनी हुई है। मध्यान भोजन बनाने के लिए बाहर से पानी लाना पड़ता है। एवं बच्चों को भी केंद्र से बाहर पानी पीने को लेकर जाना पड़ता है। इस संबंध में प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी चंदन कुमार से जानकारी लेने पर बताया कि संबंधित पी एच ई डी के कनीय अभियंता रामचरित्र मंडल को जानकारी उपलब्ध कराया गया है।एक सप्ताह के अंतर्गत खराब पड़े चापाकल मरम्मत करने का आश्वासन दिया गया है।










