वीटीआर की हसीन वादियों में खोई फ्रांस की पर्यटक“भारत की प्राकृतिक सुंदरता अद्भुत”

0
36

Spread the love

इंजीनियर पति और दो वर्षीय बेटी संग पहली भारत यात्रा पर पहुंचीं कोरीन मोलियर, जंगल सफारी में आर 5 गेंडे ने जीता दिल।

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) की प्राकृतिक सुंदरता अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही है। सोमवार को फ्रांस की महिला पर्यटक कोरीन मोलियर अपने भारतीय पति अभिषेक शर्मा और दो वर्षीय बेटी यालिनी के साथ वाल्मीकिनगर पहुंचीं। जंगल सफारी के दौरान उन्होंने वीटीआर की हरियाली, वन्यजीवों और प्राकृतिक वातावरण की जमकर सराहना की। फ्रांस और इटली सीमा पर स्थित लियोन शहर की रहने वाली 40 वर्षीय कोरीन मोलियर ने बताया कि भारत की प्राकृतिक सुंदरता फ्रांस से काफी अलग और आकर्षक है। उन्होंने कहा कि फ्रांस में वन्यजीवों को अधिकतर सीमित क्षेत्रों या चिड़ियाघरों में रखा जाता है, जबकि भारत में जानवर खुले जंगलों में स्वच्छंद विचरण करते दिखाई देते हैं। यही बात उन्हें सबसे अधिक रोमांचित करती है। कोरीन ने बताया कि वह पहली बार भारत आई हैं। शादी के बाद ससुराल आने के साथ-साथ भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों को देखने की उनकी इच्छा थी। उनके पति अभिषेक शर्मा गोरखपुर के सोनवर्षा बाजार निवासी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। अभिषेक ने बताया कि वर्ष 2024 में उनके साले ने वाल्मीकिनगर भ्रमण किया था और यहां की प्राकृतिक सुंदरता की काफी प्रशंसा की थी। उसी के बाद कोरीन ने भारत आने और वीटीआर घूमने की योजना बनाई।


उन्होंने बताया कि दोनों एक ही कंपनी में कार्य करते थे, जहां दोस्ती प्रेम में बदल गई और बाद में दोनों ने फ्रांस में विवाह कर लिया। कोरीन स्वयं भी कंप्यूटर इंजीनियर हैं। उनके पिता निजी चिकित्सक हैं, जबकि मां एक कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। जंगल सफारी के दौरान कोरीन और उनकी बेटी ने भालू थापा जंगल क्षेत्र में विचरण करते आर 5 गेंडे को देखा। आर फाइव गेंडे का दीदार होते ही विदेशी पर्यटक बेहद उत्साहित नजर आए। पहाड़ों के बीच बहती नदी, वन मार्गों की प्राकृतिक बनावट और पक्षियों की मधुर चहचहाहट ने उनके अनुभव को और यादगार बना दिया। कोरीन ने कहा कि “ऐसा प्राकृतिक वातावरण फ्रांस में बहुत कम देखने को मिलता है। यहां की हरियाली, जंगल और वन्यजीवों की आजादी मन को सुकून देती है।” विदेशी पर्यटक परिवार की मौजूदगी से वीटीआर में अन्य पर्यटकों के बीच भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here