इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ी सख्ती, अब पहचान पत्र दिखाने पर ही मिलेगी एंट्री।

0
140

Spread the love

नेपाल सरकार के नए निर्देश से सीमा क्षेत्रों में हलचल, दैनिक यात्रियों और कारोबारियों की बढ़ी परेशानी।

बेतिया ब्यूरो विवेक कुमार सिंह 

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- भारत-नेपाल सीमा पर आने-जाने वाले लोगों के लिए अब पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य कर दिया गया है। नेपाल सरकार के नए निर्देश के बाद नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों को अब वैध पहचान पत्र दिखाना होगा, वहीं नेपाल से भारत आने वाले नागरिकों के लिए भी परिचय पत्र अनिवार्य कर दिया गया है।
अचानक लागू हुई इस व्यवस्था से सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों, दैनिक यात्रियों, छोटे कारोबारियों तथा नेपाल आने-जाने वाले आम नागरिकों के बीच परेशानी और असमंजस की स्थिति देखी जा रही है। गंडक बैराज स्थित नेपाली सीमा पर तैनात नेपाल पुलिस के जवानों ने बताया कि नेपाल सरकार की ओर से सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं कुछ बॉर्डर पर भारतीय नागरिकों की पहचान की जांच की जा रही है। हालांकि इस बॉर्डर पर अभी स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले कोरोना काल के दौरान भी सीमा पार करने के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य किया गया था। अब एक बार फिर इस नियम को सख्ती से लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े विभिन्न बॉर्डर क्षेत्रों में जांच अभियान तेज कर दिया गया है।
हालांकि वाल्मीकिनगर से सटे नेपाली चेक पोस्ट पर फिलहाल यह नियम पूरी तरह लागू नहीं हुआ है। ड्यूटी पर तैनात नेपाल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक आधिकारिक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलते ही पहचान पत्र की जांच शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल दोपहिया और चारपहिया वाहनों की एंट्री के बाद सामान्य आवाजाही जारी है, लेकिन आने वाले दिनों में जांच और सख्त होने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here