भाजपा के विभिन्न राज्यों में प्रचंड जीत को लेकर कार्यकर्ताओं के द्वारा खुशी का किया इजहार।

0
107

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। प्रखंड के खेसर बाजार में बजरंगबली चौक के पास दर्जनों कार्यकर्ताओं के द्वारा आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल ,असम , और पांडिचेरी में ऐतिहासिक जीत होने पर पटाखे फोड़े गए एवं मिठाई भी बांटी गई रंग गुलाल लगाते हुए नरेंद्र मोदी जिंदाबाद अमित शाह जिंदाबाद राजनाथ सिंह जिंदाबाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन सिंह जिंदाबाद के नारा लगाए गए कार्यकर्ताओं ने जीत का श्रेय इन तमाम नेताओं को दिया कहा कि यह जीत नेताओं के अटूट विश्वास एवं कार्यकर्ताओं मेहनत और मतदाताओं के अतीत विश्वास का प्रतीक है यह जीत राष्ट्र के उज्जवल भविष्य और सुशासन के संकल्प को अधिक सशक्त बनाएगा इस मौके पर प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुजानंद अनुज, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुणाल भगत, राजदीप भगत नयन शर्मा विनोद चंद्रवंशी राधेश्याम यादव सुनील कुमार सुभाष साह राजू शर्मा आदि अन्य लोग आज के इस खुशी में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here