मझौलिया के सरीसवा में औचक निरीक्षण से अवैध क्लीनिकों में हड़कंप, संचालक फरार।

0
142

Spread the love

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया सीएचसी प्रभारी डॉ. अनुपम प्रसाद के नेतृत्व में सरिसवा क्षेत्र में किए गए औचक निरीक्षण से अवैध रूप से संचालित क्लीनिक, जांच घर, अल्ट्रासाउंड केंद्र और दवा दुकानों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचते ही कई संचालक आनन-फानन में अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए। निरीक्षण के दौरान कई क्लीनिक बंद पाए गए, जबकि संबंधित चिकित्सक मौके से अनुपस्थित मिले। टीम ने ऐसे संस्थानों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डॉ. अनुपम प्रसाद ने स्पष्ट किया कि बिना मानक और पंजीकरण के चल रहे स्वास्थ्य संस्थानों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान में एमडी डॉ. लुकमान, फार्मासिस्ट मोहम्मद इसराफुल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध स्वास्थ्य सेवाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here