

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विश्वास मत हासिल करने के बाद प्रथम दौर मुंगेर जिला के तारापुर विधानसभा क्षेत्र एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता तिलडीहा मां भगवती मंदिर निर्धारित समय पर पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए राज्य के नागरिकों के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

इसके पूर्व बांका एवं मुंगेर जिला के प्रशासन की ओर से उन्हें गॉड ऑफ़ सलामी दी गई। मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य श्याम जी के द्वारा वैदिक मित्रों के साथ मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश कर कर धार्मिक अनुष्ठान के साथ पूजा अर्चना कराई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा 101 किलो लड्डू का भी मंदिर में भोग लगाकर उपस्थित प्रशासन एवं नागरिकों के बीच वितरण कराई गई। मुख्यमंत्री निर्धारित समय 3:00 बजे मंदिर प्रांगण पहुंचे और लगभग 20 मिनट मंदिर परिसर में रुके इस दौरान मंदिर के पुजारी अचार श्याम जी ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना 1603 ईस्वी में हुई है। वही मुख्यमंत्री ने इस मंदिर को चौमुखी विकास करने का भी वादा किया है। इसके साथ इन्होंने यह भी कहा कि यहां एक बेहतरीन आईबी भी बनाई जाएगी इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

जहां पर सीसी टीवी कैमरा भी लगाया जाएगा ताकि वहां की सुरक्षा सहित दृष्टिकोण से हो सके। इस दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा निर्माणाधीन फूल कभी निरीक्षण करते हुए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक निर्देश भी दिए गए इस मौके पर बेलहर विधानसभा के विधायक मनोज यादव अमरपुर विधानसभा के विधायक पूर्व मंत्री जयंत राज कुशवाहा धोरैया विधायक मनीष कुमार मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय तारापुर विधानसभा के पूर्व विधायक राजीव कुमार पंचायत की मुखिया अनीता मिश्रा सहित एनडीए के काफी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक स्तर पर काफी संख्या में पुलिस बल मजबूत थे। एवं प्रशासनिक स्तर से पदाधिकारी गण भी मौजूद थे। पंचायत प्रतिनिधियों के अलावे कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री को माला एवं बुके देकर स्वागत करने का कार्य किया गया। लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर आयुक्त अविनाश कुमार , बांका के जिलाधिकारी नवनीत शुक्ला जिला पुलिस कप्तान उपेंद्र वर्मा स्टीफन सहित सभी पुलिस प्रशासन अधिकारी मौजूद थे।










