रात्रि गश्ती में पुलिस का शिकंजा, 15 बोतल विदेशी शराब के साथ दो धराए, एक फरार।

0
69

Spread the love

लौरिया से अखिलेश उर्फ दीपक सिंह की रिपोर्ट

लौरिया। लौरिया थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। चटकल चौक के समीप बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोका। तलाशी में उनके पास से 8 पीएम ब्रांड की 15 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुमार (रामपुर) और राजकुमार (योगापट्टी) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here