कुत्तों के हमले में हिरण घायल, ग्रामीणों की तत्परता से बची जान।

0
60

Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- थाना क्षेत्र के गंडक कॉलोनी स्थित अस्पताल के समीप शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से भटककर एक हिरन रिहायशी इलाके में पहुंच गया। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिससे हिरन गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिरन संभवतः भोजन या पानी की तलाश में जंगल से निकलकर गांव की ओर आ गया था। जैसे ही वह कॉलोनी के पास पहुंचा, वहां मौजूद कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला बोल दिया। हिरन के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए कुत्तों को खदेड़ दिया।
ग्रामीणों की सूझबूझ और साहस के चलते हिरन की जान बच सकी। हालांकि, हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही बाल्मीकिनगर रेंजर सत्यम कुमार ने बनकर्मियों की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। इस घटना ने एक बार फिर जंगल से सटे इलाकों में वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण की जरूरत को उजागर किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here