

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका जिले के फूललीडुमर प्रखंड अंतर्गत पैक्स चुनाव को लेकर आज अंतिम नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई इस दौरान राजवाड़ा पैक्स से अध्यक्ष पद को लेकर प्रदीप कुमार उर्फ बादल जी ने अपना नामांकन कर दिया जबकि वही सदस्य के लिए इस पैक्स से राम महोली , दुल्लू मुरमुर, घनश्याम पंडित, देवनारायण राय, श्री प्रसाद, रीना कुमारी, भूपेंद्र यादव, राम रंजन सिंह के द्वारा अपना नामांकन दाखिल कर दिया जबकि धावाचौडांड पैक्स से अध्यक्ष पद को लेकर प्रभास कुमार यादव , लालजी यादव, चुनेश्वर यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया वहीं इसी पाक से सदस्य को लेकर संतोष दास, चैतू दास, बेबी कुमारी, इंद्रदेव कुमार राय, परमानन्द ठाकुर, महेश यादव, अनिल कुमार यादव, राम लोचन राय ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया इन बातों की जानकारी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मनोज प्रभाकर ने देते हुए बताया कि आज दोनों पैक्स का अंतिम नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है इनके द्वारा यह भी बताया गया कि समीक्षा की तिथि 10 अप्रैल एवं 11 अप्रैल को दिन के 11:00 से 3:00 तक किया जाएगा वही अभ्यर्थी अपना वापसी एवं प्रतीक चिन्ह का आवंटन 13 अप्रैल सोमवार को 11:00 बजे दिन से 3:00 बजे अपराह्न तक कर सकता है 20 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा मतगणना की प्रक्रिया 20 अप्रैल को ही कराई जाएगी।










