पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड सभागार में दो पैक्स अध्यक्ष और सदस्य ने किया नामांकन।

0
18

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड में पैक्स चुनाव को लेकर धावा चौडंड एंव राजवाड़ा पैक्स से आज बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ को लेकर अध्यक्ष पद को लेकर अलग अलग पैक्स में मात्र एक एक प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा भरा । जिसमे धावा चौडांड से बासुदेव यादव और राजबाड़ा पैक्स से मदन यादव ने ही नामांकन की प्रक्रिया पुरा किया है। जब की सदस्य को लेकर राजवाडा पैक्स से शंकर यादव और देवेन्द्रर यादव के द्वारा दिया गया।

वहीं धावा चौडांड पैक्स से सदस्य के लिए पवन यादव, कुसुम देवी, पवन देवी, नारायणन यादव, संतोष दास, देना देवी ,दुलारी देवी ,सुषमा देवी ,नरेश राय , महेश्वरी प्रसाद यादव ,नरेश साह ने अपना नामांकन करते हुए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मनोज प्रभाकर से पर्ची प्राप्त कर लिया गया है। इस दौरान सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मनोज प्रभाकर ने बताया की 9 अप्रैल तक अंतिम नामांकन करने का समय निर्धारित है। इसके बाद की जो प्रकृया चुनाव आयोग के द्वारा निर्धारित किया गया है निश्चित तौर पर पुरा करते हुए नियमों का पालन किया जायगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here