

बगहा/रामनगर। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के मेघवली चौक के समीप अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रामनगर थाना की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जप्त करते हुए एफएसएल टीम को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने अज्ञात वाहन की साक्ष्य संकलन के बाद शव को पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु बगहा भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर प्रखंड के तौलाहा पंचायत के मुखिया अनीता देवी के पति एव जनवितरण दुकानदार बिनोद माझी मेघौली चौक से अपने घर सिगड़ी बहुअरी आ रहे थे। तभी विपरीत दिशा से जा रही अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।










