मां भवानी एचपी गैस वितरक फुलीडूमर में से गैस की आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण उपभोक्ता बैरंग वापस हो रहे हैं।

0
34

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। प्रखंड मुख्यालय फूलीडूमर से मात्र 2 किलो मीटर की दूरी पर फूलीडूमर रामपुर मुख्य सड़क मां भवानी एचपी गैस वितरक फुलीडूमर के द्वारा विगत तीन चार रोज से उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण उपभोक्ता को गैस एजेंसी के पास से बैरंग वापस जा रहे हैं। जिस कारण से उपभोक्ताओं में गैस के अभाव में बेचैनी बनी हुई है दर्जनों उपभोक्ताओं ने आपबीती सुनते हुए बताया कि मां भवानी एचपी गैस वितरक फूलीडूमर के प्रोपराइटर कपीश कुमार के द्वारा बताया जा रहा है कि विगत तीन-चार रोज से एचपी गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिस कारण से उपभोक्ताओं को मेरे द्वारा गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गैस की आपूर्ति होते ही समय पर जिन उपभोक्ताओं के द्वारा ऑनलाइन कर लिया गया है। उन्हें समय पर गैस की आपूर्ति करने को लेकर संभव प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here