

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। फुल्लीडुमर थाना की पुलिस के द्वारा कार्य वाही करते हुए एक कोर्ट वारंटी तथा एक शराबी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है जानकारी हो की थाना अध्यक्ष फुल्लीडुमर गुलशन कुमार ने बताया है कि बांका न्यायालय के आदेश के आलोक में कयी माह से फरार कोई वारंटी विभूति यादव उर्फ सोमर यादव पिता छेदी यादव साकिन पथडडा थाना फुल्लीडुमर जिला बांका को मोटे पर ही गांव से ही शनिवार के रात्रि गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यालय बांका भेज दिया गया वहीं एक शरावी ट्रक चालक विभास कुमार पिता अरुण यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त शराबी ट्रक चालक अमरपुर की ओर से फुल्लीडुमर के तरफ ट्रक लेकर आ रहा था की शराब के नशे में होने के करन खेसर रामपुर मुख सड़क विधुत कार्यालय के पास सड़क किनारे एक विजली के पोल में धक्का मार दिया दुर्घटना होने से बाल बाल बच गया किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुआ सुचना मिलते ही पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शराबी ट्रक चालक को मोके पर से गिरफ्तार करते हुए क़ानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय बांका भेज दिया गया है ।










