

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। प्रखंड के खेसर मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर खेसर बाजार निवासी अशोक कुमार सिंह पिता स्वर्गीय केशव प्रसाद सिंह के द्वारा जिला पदाधिकारी बांका को एक लिखित आवेदन देते हुए खेसर मुख बाजार सरकारी हाट परिसर हनुमान मंदिर से सरकारी हाट तक अतिक्रमण से मुक्त करने को लेकर 10 जनवरी 2026 को भी एक आवेदन देने का कार्य आवेदक के द्वारा किया गया था आवेदक के द्वारा आवेदन में दर्शाया गया है कि हनुमान मंदिर के पास अतिक्रमण करते हुए गेवियन का निर्माण कर दिया गया है साथ ही उसी से सेट अतिक्रमणकारियों के द्वारा जल मीनार का निर्माण भी कर जा रहा है मुख मार्ग से सटे होने के कारण सब्जी विक्रेताओं के द्वारा सड़क पर दुकान लगा देने से सड़क इतनी संकीर्ण हो गई है की आम लोगों को चलना एवं दो पहिया वाहन के साथ-साथ चार पहिया वाहन को लेकर आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आवेदक द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी फुली डूमर सह प्रभारी अंचल अधिकारी फूली डूमर अमित प्रताप सिंह को भी लिखित सूचित करते हुए आतिश शीघ्र अतिक्रमण स्थल को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करने को लेकर गुहार लगाई गई है इन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार के जमीन पर बड़ी-बड़ी दुकान अतिक्रमण कर बना दिया गया है एवं सब्जी विक्रेताओं को दुकान भाड़े पर लगाकर सड़क को और अतिक्रमण कर दिया गया है जिससे आम लोगों के साथ वहां को लेकर चलने में काफी परेशानी हो रही है इस बात को लेकर प्रभारी अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह के द्वारा शनिवार को स्थल निरीक्षण करते हुए सख्त निर्देश दिया है कि इसे अति शीघ्र मुक्त करें अन्यथा शीघ्र कमी कार्यवाही करते हुए कार्यवाही की जाएगी इस बात को लेकर खेसर मुख्य बाजार अतिक्रमण कार्यों में भय का माहौल बना हुआ है।










