जमीन विवाद मामलों को लेकर मारपीट के मामले में प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त गिरफ्तार ।

0
18

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांंका 

बिहार/बांका। फूली डूमर थाना क्षेत्र भुडकुडिया गांव में दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर विगत वर्ष पूर्व जमकर मारपीट हुई थी जिसमें एक पक्ष के लोगों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सूचित तांती पिता गेना तांती साकिन भुरकुडिया थाना फुली डूमर जिला बांका को अभियुक्त बनाया गया था फूली डूमर थाना के पुलिस के द्वारा शुक्रवार के रात्रि थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार अपार थाना अध्यक्ष शरद श्रीकांत एवं मनीष कुमार साथ ही पुलिस बल के सहयोग से सूचित तांती पिता गेना तांती को शुक्रवार के रात्रि पैतृक निवास से गिरफ्तार कर लिया गया जिसे शनिवार को पुलिस डूमर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए पुलिस अभिरक्षा में बांका न्यायालय भेज देने का काम किया गया है। थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार के द्वारा बताया गया प्राथमिक की के नाम जद अभियुक्त कहीं भी छुपा हो पुलिस उसे ढूंढ कर गिरफ्तार कर लेगी और न्यायालय भेजने का काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here