

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका जिला अंतर्गत फुल्लीडुमर थाना के कांड संख्या 276/14 प्राथमिकी के नाम जद अभियुक्त नक्सली अंगद कुमार सिंह उर्फ प्रेम कुमार राम (रमानी) पिता वरुण कुमार सिंह उर्फ वरुण राम को फुल्लीडुमर थाना की पुलिस द्वारा रविवार के रात्रि एक टीम गठित करते हुए शंभूगंज थाना क्षेत्र के बड़ी खौजरी गांव से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गयी है थाना अध्यक्ष फुल्लीडुमर गुलशन कुमार के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार टिम गठित जल में थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार,अपर थानाध्यक्ष शरद श्रीकांत,पु अ नी दशरथ कुमार के कलावे पुलिस बल साथ थे थाना अध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया है की शंभूगंज थाना में भी कयी कांड में नाम जद है साथ ही यह भी बताया गया है की इनका तार मंटु खैरा के साथ नक्सली से जुड़ा हुआ भी था उक्त गिरफ्तार नक्सली को फुल्लीडुमर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए पुलिस अभिरक्षा में बांका न्यायालय भेज देने का काम किया जा रहा है ।










