सर्वाइकल कैंसर के लिए टेस्ट कराना जरुरी सदर अस्पताल बांका से कैंसर स्क्रीनिंग अवेयरनेस टीम फुल्लीडुमर के तहत करेंगे दौरा ।

0
107

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहारी/बांका। सदर अस्पताल बांका से कैंसर स्क्रीनिंग अवेयरनेस टिम के द्वारा फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत पड़ने बाले एपीएचसी,एचडबलूसी, एच एस सी ,का दौरा करेगी 14 मार्च से लगातार 14 अप्रैल तक इस बात की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने बताया है साथ ही बताया गया की इस संबंध में आज बुधवार को अस्पताल परिसर में एक बैठक आयोजित की गयी है जिसमे शदर अस्पताल बांका से डाक्टर प्रियंका गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, डाक्टर नवीन भारतीय,बि एच एम ,बि सी एम्,सभी पैरामेडिकल स्टाफ,जी एन एम , ए एन एम ,के साथ साथ सुपरभाईजर,सभी सफाई कर्मी मौजूद थे।

इस दौरान जान कारी देते हुए यह भी बताया गया की इस दौरान ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, सर्वाइकल कैंसर और अलग अलग तरह के कैंसर जिसमें लक्षण और इलाज सामिल है।इस बात को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा इस अभियान को सफल बनाने को लेकर हर समुदाय के लोगों को सहयोग करने को लेकर अपील की जा रही है ।इस बिमारी से बचाव को लेकर सदर अस्पताल बांका में मुफ्त में दबाई दी जाएंगी जांच के क्रम में आशा दीदी कै बताया गया है की हर सेन्टर पर कम से कम 50 लोगों को ले जाने को लेकर कहा गया हे ।इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है की जांच कराने को लेकर वे से लोगों को सेंटर पर लेजाना है जिसका उम्र 30 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here