

बेतिया /मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट
बेतिया/मझौलिया। मझौलिया थाना क्षेत्र के राजघाट के समीप रेलवे पिलर संख्या 157/15 के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर मझौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।










