

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र गनोरा गांव के पास रविवार की दोपहर करीब 11 बजे एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के द्वारा लगभग 70 वर्षके वृध को धक्का मार कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा फुल्लीडुमर थाना के पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। फुल्लीडुमर थाना की पुलिस के द्वारा वृध को प्राथमिक उपचार को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर ले जाया गया। जहां डाक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज हेतु शदर अस्पताल बांका भेज दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक इलाज के दौरान वृध का मौत शदर अस्पताल बांका में हो गया है। अभी तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाया है। फुल्लीडुमर थाना के थानाध्यक्ष गुलशन कुमार से जानकारी लेने पर बताया की मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाया है।










