युवती को प्रेम जाल में फंसा कर संबंध बनाया फिर लड़के ने लड़की को छोड़ हुआ फरार लड़की पहुंची थाना।

0
131

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के लौंडिया गांव के अर्जून यादव के द्वितीय पुत्र राजीव कुमार यादव उर्फ सिंटु कुमार यादव उम्र लगभग 25 वर्ष हैदराबाद में रहकर किसी होटल में काम किया करता था। दुसरी तरफ कोलकाता के हुबली थाना क्षेत्र के श्री रामपुर गांव के समीर चौधरी के 22 वर्षिय पुत्री भी हैदराबाद में ही रहकर किसी दुसरे होटल में रह कर काम करती थी दोनों हैदराबाद के ही एलवीनगर थाना क्षेत्र के आकाश कुमार के मकान मालीक के मकान में अलग अलग कमरे में रहा करता था कुछ दिनों के बाद दोनों में प्रेम है गया और एक दूसरे से शादी रचा लिया। इसके बाद से दोनों पति पत्नी के तरह एक साथ रहने लगा। इस दौरान दो माह की गर्भवती हो गयी। इस बात की जानकारी जब राजीव कुमार यादव उर्फ सिंटु कुमार यादव को हो गया तो हैदराबाद से भाग कर अपना गांव फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र लौंडिया आ गया और अपना मोबाइल का स्वीच बंद कर दिया। लड़की पूर्ण जानकारी के पते पर फुल्लीडुमर थाना पहुंची और थानाध्यक्ष गुलशन उसको घटना की जानकारी दी जानकारी प्राप्त होते ही फुल्लीडुमर थाना के थानाध्यक्ष गुलशन कुमार के द्वारा पुलिस दल के सहयोग से राजीव कुमार यादव उर्फ सिंटु कुमार यादव को गिरफ्तार करते हुए फुल्लीडुमर थाना लाया गया है। लड़की भी फुल्लीडुमर थाना में ही मौजूद हैं थानाध्यक्ष ने बताया की सोमवार को कानुनी कार्यवाही करते हुए बांका न्यायालय भेजा जाएगा न्यायालय के आदेश के आलोक पर ही आगे की कार्यवाही की जायेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here