अमरपुर थाना क्षेत्र रामपुर शंभूगंज मुख्य सड़क केंदुआर चौक पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने जोरदार धक्का लगाते हुए हुआ फरार हुए दो जख्मी।

0
35



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका ज़िला अंतर्गत फुल्लीडुमर प्रखंड के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपूर शंभूगंज मुख्य सड़क केंदुआर चौक पर शंभूगंज के ओर से तेज रफ्तार से आ रहे अपाची मोटरसाइकिल चालक ने अपना संतुलन खोते हुए सड़क किनारे साइकिल, मोटर साइकिल मिस्त्री 50 वरषिय दिलीप भगत एवं साइकिल ठिक कराने को लेकर बैठे भिखारी पंडित को जोर दार टक्कर मारते हुए जख्मी कर दिया गया अचानक घटना के बारे में जब तक लोग जान पाते मोटरसाइकिल चालक भागने में सफल रहे घटना की सुचना स्थानीय लोगों के द्वारा अमरपूर थाना को देने का काम किया गया जानकारी हो की जख्मी दिलीप भगत केंदुआर गांव का ही बताया जा रहा है जब की एक और जख्मी तेलिया पहाड़ गांव का भिखारी पंडीत बताया जा रहा है दोनों जख्मियों को इलाज हेतु परिजनों के द्वारा अमरपुर अस्पताल ले जाया गया है इस संबंध में अमरपुर थाना अध्यक्ष ने बताया है की मोटर साइकिल चालक फरार हो गया है ,कहा की जख्मी के परीजनो के द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर निश्चित रुप कार्य वाही करते हुए मोटर साइकिल चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here