



बगहा/भितहा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भितहा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर बिनही चेक पोस्ट से 8 किलो 280 ग्राम गांजा (मादक पदार्थ) को बरामद किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गोडरिया से गांजा की खेप दो बाइक से निकलने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच अभियान तेज़ कर दिया तभी दो बाइक बिनही चेक पोस्ट पर पहुंचा, जांच के दौरान बैग से 8 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद किया, साथ ही बाइक को जप्त करते हुए तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि तीनों की पहचान राज पटेल पिता सुरेश पटेल, अब्बास अली पिता नौशाद मियां, शहाबुद्दीन पिता नसीम तीनों साकिन रूपही टांड़ थाना भितहा जिला प0 चंपारण को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।










