भव्य काली मंदिर निर्माण के साथ निकाला गया 501 महिलाओं के साथ कलश शोभा यात्रा।

0
118



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड के अमरपुर थाना क्षेत्र के कटहरा में गांव में भव्य मां काली मंदिर का निर्माण कराया गया मांके प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समाज के सभी वर्गों के लोगों के द्वारा भव्य आयोजन करते हुए 501 महिलाओं के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी शोभा यात्रा कटाहरा गांव से चलकर सुरहा, रामपुर,भरको ,पैरघा होते हुए कटहरा काली मंदिर प्रांगण में समाप्त हुआ जबकी कलश में जल भरने का कार्य मंत्रों उच्चारण के साथ कटाहरा गांव के ही पास विलासी नदी में ही किया गया है।

इस बात की जानकारी कुन्दन कुमार कुशवाह के द्वारा देते हुए बताया की इस धार्मिक कार्य में गांव के सहयोग करने बालो में पूर्व मुखिया नरेश महतो ,अशोक महतो , अनिल महतो ,अरुण महतो ,बरुण महतो , मनोज प्रसाद महतो , कुन्दन कुमार कुशवाह , शैलेन्द्र महतो, प्रदीप महतो , पंकज महतो , मुखिया प्रतिनिधि मृत्युंजय प्रसाद सिंह , परशुराम सिंह, इंद्रदेव प्रसाद महतो ,इसके साथ ही गांव के काफी संख्या में युवाओं का काफी सहयोग मिल रहा है बताया गया की इस धार्मिक कार्य को लेकर बिद्वान पंडितों के द्वारा धार्मिक मंत्रों उच्चारण के साथ इस धार्मिक कार्य को सफल बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here