पतिलार पंचायत के भव्य स्वागत द्वार का पंचायत की मुखिया पायल मिश्रा ने किया शुभारंभ।

0
82



Spread the love

बगहा। बगहा एक प्रखंड स्थित पतिलार पंचायत में दशकों के इंतजार के बाद आखिरकार पंचायत की सुंदरता और पहचान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भव्य स्वागत द्वार का निर्माण कार्य कराया गया। मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि पंचायत में प्रवेश करते ही यह स्वागत द्वार आमजन एवं आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। साथ ही पंचायत को एक विशिष्ट पहचान प्रदान कर रहा है। आधुनिक डिजाइन में तैयार किए गए स्वागत द्वार पर पंचायत का नाम उकेरा गया है साथ ही पंचायत के पूर्व के जितने भी मुखिया रहे है उन सभी के भी नामों को उकेरा गया है। जो अपने आप में एक अनोखा और ऐतिहासिक कार्य है। समाजसेवी अशोक राव का कहना है पूरे प्रखंड में इतना आकर्षक ओर अनोखा द्वार कही नहीं है।

स्वागत द्वार बनने से पंचायत की सौंदर्यात्मक छवि में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। बाहर से आने वाले लोगों पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और पंचायत नागरिकों में अपने पंचायत के प्रति गर्व की भावना विकसित होगी। इतने लंबे समय से बहुत सारे प्रतिनिधियों को पंचायत के सेवा करने का मौका मिला। पर किसी ने भी यह कार्य नहीं किया धन्यवाद है मुखिया पायल मिश्रा और डॉ अभिषेक मिश्रा का जिन्होने एक महान कार्य करके पंचायत को गौरवान्वित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here