जीवन शक्ति समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केन्द्र सीएमटीसी का उद्घाटन प्रखंड परियोजना प्रबंधक अंजली श्रेया के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं पाता काटते हुए किया गया।

0
100



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड मुख्यालय में आज रविवार को जीवन शक्ति समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र (सिएमटीसी) का उद्घाटन समारोह पूर्वक प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका अंजली श्रेया के द्वारा फिता काटते हुए एंव दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस उद्घाटन मोके पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी खुशबू कुमारी ,निगरानी एवं मूल्यांकन प्रबन्धक अरफिन परवेज,सभी जीविका कर्मी ,कैडर्स के साथ ही साथ प्रखंड के काफी संख्या में इस उद्घाटन समारोह में जीविका दीदी उपस्थित थे।

इस मोके पर उपस्थित सभी जीविका कर्मीयों एवं जीविका दीदीआ को संबोधित करते बीपीएम अंजलि श्रेया ने कहा की आज पुरे विहार राज्य में कुल 08 समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केन्द्रों सीएमटीसी का उद्घाटन किया गया है ।जिसमें फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय फुल्लीडुमर में ही किया गया है बताया गया की अब प्रखंड जीविका दीदीयो को भी विभिन्न प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण अपने ही प्रखंड में प्राप्त कर सकेंगी इस आधार पर जीवीका दीदीयो को आगे बढ़ने का मौका मिलेगी।

साथ ही कौशल विकास और सशक्तिकरण करण को मजबूती देखी साथ ही आत्म निर्भर बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी इस दौरान अंजली श्रेया ने यह भी कहा की 25 जनवरी 2026को भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के 24 राज्यों में 199 समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केन्द्रों सीएमटीसी का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया है। जो ग्रामीण महिलाओं की क्षमता निर्माण और आजीविका सशक्तिकरण के दिशा में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here