



सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। फूललीडुमर प्रखंड सीमा क्षेत्र बांका थाना अंतर्गत बांका बेलहर मुख्य सड़क बिलासी पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे दोनों मोटरसाइकिल आपस में टक्कर मार दिया जिस कारण से फूली डूमर थाना क्षेत्र भेलवातरी गांव निवासी शंभू राय के
25 वर्षीय पुत्र किशोरी राय काफी जख्मी हो गया और बेहोशी के हालात में बिलासी पुल पर गिर पड़ा दूसरा मोटरसाइकिल चालक अपना मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया स्थानीय लोगों ने जख्मी किशोरी राय के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी सूचना पाते ही किशोरी राय के परिजन भेलवातरी गांव निवासी घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी किशोरी राय को इलाज करने को लेकर स्थानीय चिकित्सक लिखनी कोझी ले गया जहां चिकित्सा कर रहे प्राइवेट चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज हेतु बाहर ले जाने को कहा परिजनों के द्वारा किशोरी राय को बांका में किसी प्राइवेट क्लीनिक में दिखाने को ले गया है सूत्रों के जानकारी के अनुसार किशोरी राय काफी शराब के नशे में था इसलिए परिजनों के द्वारा पुलिस से बचने को लेकर सरकारी अस्पताल में इलाज करने नहीं ले गया परिजन शंभू राजे जानकारी लेने पर बताया गया की जख्मी किशोरी राय खतरे से बाहर है।










