बप्पा के दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़।

0
267



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- वाल्मीकिनगर में गणपति पूजा महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा और पंडाल का आकर्षक सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

इस दौरान पूरे पंडाल में गूंजते भक्ति गीत और जयकारों ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वाल्मीकिनगर में हर साल गणपति पूजा का आयोजन एकता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बन चुका है। इस आयोजन से न केवल धार्मिक आस्था प्रकट होती है, बल्कि समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ आकर सामाजिक समरसता का संदेश भी देते हैं।

श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि व मंगलकामना की। गणपति पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है। लोग गणपति का दर्शन कर अपने परिवार के लिये मंगलकामना कर रहे हैं। इस दौरान पूजा पंडालों में स्थापित विशालकाय लम्बोदर का दर्शन कर लोग अभिभूत हो रहे हैं।पंडाल में सुरक्षा की भी उत्तम व्यवस्था की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here